ईरान में फिर भूकंप आया, 37 घायल
ईरान के सरेपुल ज़हाब में भूकंप आया, जिसमें 37 लोग घायल हुए।
ईरान के आपात विभाग के प्रवक्ता मुज्तबा ख़ालेदी ने बताया कि यह भूकंप देश के पश्चिमी भाग में सरेपुल ज़हाब ज़िले में आया जिसमें 37 लोग घायल हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 थी।
मुज्तबा ख़ालेदी ने घायलों के बारे में बातया कि सभी 37 घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से 28 को तुरंत मरहम पट्टी करके छुट्टी दे दी गयी।
ग़ौरतलब है कि 12 नवंबर 2017 को पश्चिमी ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में 7.3 की तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 483 लोग हताहत और 12000 से ज़्यादा घायल हुए थे।
इस भूकंप से पश्चिमी ईरान के किरमानशाह प्रांत के 7 ज़िले और 1000 से ज़्यादा गावों में तबायी हुयी थी। इस भूकंप से लगभग 30000 घर पूरी तरह या आंशिक तौर पर तबाह हुए थे। (MAQ/N)