ईरान की वजह से दाइश समाप्त हुआः सैन्य कमान्डर
आईआरजीसी के कमान्डर मेजर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा कि दाइश और सीरिया तथा इराक़ में उसकी तथाकथित ख़िलाफ़त की तबाही, क्षेत्र में ईरान की भूमिका और समय पर ईरान की कार्यवाहियों का परिणाम है।
उन्होंने तेहरान में नौरोज़ के अवसर पर सेना और आईआरजीसी के कमान्डरों से मुलाक़ात में क्षेत्र के हालिया परिवर्तनों और आतंकवादी तथा प्राक्सी वार में प्रतिरोध के मोर्चों की निरंतर सफलता की ओर संकेत करते हुए कहा कि दाइश की लज्जाजनक पराजय और उसके बाद धीरे धीरे दाइश के नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा तथा इराक़ी कुर्दिस्तान में इराक़ से अलग होने के लिए आयोजित होने वाले जनमत संग्रह की विफलता, क्षेत्र में ईरान की योजनाओं का परिणाम है और सही समय पर ईरान की कार्यवाहियों का नतीजा है।
जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा कि ख़तरनाक और संवेदनशील चरण में इस्लामी क्रांति की सफलता सबके लिए निर्णायक रही। जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा कि पिछला ईरानी वर्ष, इस्लामी क्रांति की सफलता तथा ईरानी जनता की दूरदर्शिता दिखाने का वर्ष था और इस वर्ष ईरानी जनता ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। (AK)