ईरान में परमाणु ऊर्जा की उपब्लधियों का भव्य अनावरण
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी की उपस्थिति में आज परमाणु ऊद्योग के विभिन्न विभागों में 83 परमाणु उपलब्धियों का अनावरण हुआ।
9 अप्रैल का इतिहास ईरान में परमाणु तकनीक का राष्ट्रीय दिवस है और इसी अवसर पर सोमवार की सुबह राजधानी तेहरान में राष्ट्रीय परमाणु तकनीक की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक समारोह आयोजित हुआ जिसमें ईरान के राष्ट्रपति, मंत्री, सांसदों, महत्वपूर्ण हस्तियों और विदेशी प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में प्रसिद्ध हस्तियों ने भाग लिया।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही के साथ परमाणु संसाधनों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख सलाहकार असग़र ज़राआन ने शनिवार को तेहरान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल दो गुना परमाणु उपलब्धियों का अनावरण किया जाएगा। (AK)