परमाणु समझौते से निकल कर अमरीका अलग थलग पड़ जाएगाः कमालवंदी
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि यदि अमरीका परमाणु समझौते से निकला तो वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिल्कुल अलग थलग पड़ जाएगा और उसे अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने परमाणु समझौते से निकलने पर आधारित अमरीकी धमकियों के बारे में कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने से उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार की राजनैतिक और दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
उनका कहना था कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प पिछले कई दिन से परमाणु समझौते से निकलने की धमकी दे रहे हैं किन्तु आख़िर में वह समझौते पर हस्ताक्षर करने पर विवश हुए।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि परमाणु समझौता या जेसीपीओ की पुष्टि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव क्रमांक 2231 करता है और यदि अमरीका या किसी दूसरे देश ने परमाणु समझौते की समयावधि नहीं बढ़ाई तो वह बुरी तरह अलग थलग पड़ जाएंगे। (AK)