जेसीपीओए के बारे में अमरीका अकेले फ़ैसला नहीं ले सकताः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i60860-जेसीपीओए_के_बारे_में_अमरीका_अकेले_फ़ैसला_नहीं_ले_सकताः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कहा है कि परमाणु समझौता, अमरीकी सरकार के लिए नहीं है कि वह इस बारे में जो चाहे फ़ैसला करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १०, २०१८ १५:५९ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए के बारे में अमरीका अकेले फ़ैसला नहीं ले सकताः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कहा है कि परमाणु समझौता, अमरीकी सरकार के लिए नहीं है कि वह इस बारे में जो चाहे फ़ैसला करे।

ईरान के उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने कहा कि परमाणु समझौता अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और उन सभी देशों से संबंधित है जिन्होंने परमाणु वार्ता अंजाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि परमाणु समझौता एक महत्वपूर्ण समझौता है और रूस उसका एक मज़बूत और बड़ा पक्ष है। 

ईरान के उप विदेशमंत्री ने रशा डूटे से बात करते हुए कहा कि ईरान के साथ परमाणु वार्ता में रूस एक मुख्य पक्ष था और परमाणु समझौते का जितना संबंध ईरान से है उतना ही रूस और गुट पांच धन एक के अन्य देशों से है। (AK)