सीरिया का समर्थन जारी रहेगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i60934-सीरिया_का_समर्थन_जारी_रहेगाः_ईरान
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के राजनैतिक मामलों के सलाहकार ने सीरिया की बास पार्टी के महासचिव और विदेशमंत्री से भेंट वार्ता की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०१८ १६:१४ Asia/Kolkata
  • सीरिया का समर्थन जारी रहेगाः ईरान

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के राजनैतिक मामलों के सलाहकार ने सीरिया की बास पार्टी के महासचिव और विदेशमंत्री से भेंट वार्ता की।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के राजनैतिक मामलों के सलाहकार अली अकबर विलायती ने सीरिया के अपने दौरे के दूसरे दिन सीरिया के विदेमशंत्री वलीद अलमुअल्लिम और बास पार्टी के महासचिव हेलाल हेलाल से दमिश्क़ में मुलाक़ात में आतंकवादियों और उसके समर्थकों से टकराव के लिए दमिश्क़ और तेहरान के बीच विचार विमर्श में वृद्धि और अधिक समन्वय की अवश्यकता पर बल दिया।

अली अली अकबर विलायती ने ने इस मुलाक़ात में एक बार फिर बल देकर कहा कि ईरान, आतंकवाद से संघर्ष में सीरियाई जनता और उसके प्रतिरोध के केन्द्र का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने हालिया दिनों में आतंकवादियों के विरुद्ध सीरिया की सेना की सफलताओं विशेषकर पूर्वी ग़ोता में सेना की सफलताओं पर बधाई देते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए तेहरान- दमिश्क़ के बीच संबंधों को निर्णायक बताया। 

इससे पहले डाॅक्टर अली अकबर विलायती ने बुधवार को दमिश्क़ में इरना से बात करते हुए कहा था कि इस्लामी जगत के दुश्मनों को यह समझ लेना चाहिए कि इस प्रकार का अतिक्रमण उनकी कमज़ोरी को दर्शाता है और निश्चित रूप से इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

ज्ञात रहे कि सोमवार को सीरिया के टी-4 एयर बेस पर मीज़ाइल हमला हुआ था और इस्राईल के युद्धमंत्री लेबरमैन ने स्वीकार किया था कि इस हमले में तेल अवीव का हाथ है। (AK)