उरुग्वे के राष्ट्रपति से ज़रीफ़ की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i60940-उरुग्वे_के_राष्ट्रपति_से_ज़रीफ़_की_मुलाक़ात
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने उरुग्वे के राष्ट्रपति से मुलाक़ात करके द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचार-विमर्श किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १२, २०१८ ०४:३३ Asia/Kolkata
  • उरुग्वे के राष्ट्रपति से ज़रीफ़ की मुलाक़ात

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने उरुग्वे के राष्ट्रपति से मुलाक़ात करके द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचार-विमर्श किया है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मोंटे विदियो में उरुग्वे के राष्ट्रपति ताबारे वास्केज़ से बुधवार को हुई मुलाक़ात में दोनों देशों के संबंध विस्तार और क्षेत्रीय व वैश्विक परिस्थितियों व परिवर्तनों के बारे में भी बात की। उरुग्वे के राष्ट्रपति से मुलाक़ात से पहले ईरान के विदेश मंत्री ने दोनों देशों के एक व्यापारिक सम्मेलन में भी भाग लिया था। इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया में ईरान की स्थिति और मर्कोसियर संगठन में उरुग्वे के विशेष स्थान ने दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय व्यापारिक सहयोग के अच्छे अवसर उपलब्ध कराए हैं।

 

ज्ञात रहे कि ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ अफ़्रीक़ा व दक्षिणी अमरीका के अपने दौरे के तीसरे पड़ाव में उरुग्वे पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने ब्राज़ील की यात्रा की था। उरुग्वे के बाद वे नामीबिया का दौरा करेंगे। (HN)