सीरिया पर हमला, अतिक्रमणकारी कार्यवाही थीः हसन रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रासायनिक हमले के बहाने सीरिया पर अमरीका, फ़्रांस और ब्रिटेन के हमले को अतिक्रमणकारी कार्यवाही है और यह हमला इस देश में पराजित हो चुके आतंकवादियों को मनोबल प्रदान करने की परिधि में हुआ है।
डाक्टर हसन रूहानी ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से टेलीफ़ोन वार्ता में कहा कि यदि हमले और अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन इतनी आसानी से जारी रहा और हमलावरों तथा उल्लंघनकर्ताओं की ओर से कोई हर्जाना अदा न किया गया तो हम क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में नयी अशांति के साक्षी होंगे।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि अमरीका की इस अतिक्रमणकारी कार्यवाही से सिद्ध होता है कि अमरीका के आतंकवादियों से सीधे संबंध हैं और जब उसे यह आभास होता है कि आतंकवादियों के पूर्वी ग़ोता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से क़दम उखड़ने लगे हैं कि तो उसकी प्रतिक्रिया एेसी ही होती है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि सीरिया पर अमरीका और उसके घटकों के हमले से पता चलता है कि हमको सीरिया में आतंकवाद से संघर्ष के मार्ग में बहुत अधिक समस्याएं और बहुत कठिनाइयां हैं इसीलिए हमको इस संबंध में विचार विमर्श और परामर्श को और अधिक बढ़ाना चाहिए।
डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि सीरिया संकट के समाधान के लिए हमको अपने प्रयासों को और अधिक तेज़ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान, रूस के साथ द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय सहयोग के परिधि में सहयोग के लिए तैयार है।
इस मुलाक़ात में रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने कहा कि बहुत से क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विषयों और मुद्दों पर ईरान और रूस के दृष्टिकोण समान हैं। (AK)