प्रतिरोध के दुश्मनों की साज़िश नाकाम रहीः आईआरजीसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i61170-प्रतिरोध_के_दुश्मनों_की_साज़िश_नाकाम_रहीः_आईआरजीसी
आईआरजीसी के कमांडर जनरल ने कहा है कि प्रतिरोध के मोर्चे के दुश्मनों ने क्षेत्र के ज़मीनी और साइबर स्पेस में अपनी सभी संभावनाओं, सैन्य व गुप्तचर उपकरणों को एकत्रित कर लिया था लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०१८ ११:४३ Asia/Kolkata
  • प्रतिरोध के दुश्मनों की साज़िश नाकाम रहीः आईआरजीसी

आईआरजीसी के कमांडर जनरल ने कहा है कि प्रतिरोध के मोर्चे के दुश्मनों ने क्षेत्र के ज़मीनी और साइबर स्पेस में अपनी सभी संभावनाओं, सैन्य व गुप्तचर उपकरणों को एकत्रित कर लिया था लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

मेजर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने सोमवार को तेहरान में कहा कि पिछले साल दुश्मनों ने इस्लामी जगत के भीतर से तकफ़ीरियों को सशस्त्र किया था ताकि इस्लामी क्रांति और प्रतिरोध के मंच को नुक़सान पहुंचाएं लेकिन इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन में इन षड्यंत्रों को विफल बना दिया गया। उन्होंने क्षेत्र में प्रतिरोध के मंच की निरंतर विजय को इराक़ द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध में ईरान के अनुभवों का परिणाम बताया और कहा कि शत्रु अपने पूरी संभावनाओं के साथ इस्लाम की सेना विशेष कर इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था को पराजित करना चाहता था लेकिन ईरान ने दाइश और दुश्मन के सभी सरग़नाओं की जड़ काट दी।

 

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के कमांडर जनरल ने कहा कि ईरान में स्थापित होने वाली इस्लामी व्यवस्था और क्रांति अपने निर्धारित मार्ग पर मौजूद है और क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली संभावनाओं के चलते वह मज़बूती से बाक़ी रहेगी। (HN)