ताजेकिस्तान और ईरान के संबंध, विस्तार की ओर अग्रसर हैं
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को ताजेकिस्तान के राष्ट्रपति से भेंटवार्ता की।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ताजेकिस्तान की यात्रा पर हैं, सोमवार को ताजेकिस्तान के राष्ट्रपति इमाम अली रहमानोफ़ दसे मुलाक़ात में द्विपक्षीय तथा समस्त क्षेत्रों में संबंधों में विस्तार पर बल दिया है।
विदेशमंत्री और ताजेकिस्तान के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार दोनों देशों के बीच पायी जाने वाली समानताओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि तकनीक, ऊर्जा तथा सांस्कृतिक, आर्थिक व राजनैतिक क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और संबंधों में विस्तार की प्रक्रिया जारी है।
ईरान के विदेशमंत्री सोमवार को ताजेकिस्तान की राजधानी दोशंबा में ईसीओ के विदेशमंत्रियों की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए एक उच्च राजनैतिक प्रतिनिधि मंडल के साथ ताजेकिस्तान पहुंचे।
ईरान, पाकिस्तान और तुर्की ने वर्ष 1985 में सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक व तकनीक और आर्थिक सहयोग के लक्ष्यों को बढ़ाने के लिए ईसीओ का गठन किया था।
ईरान, तुर्की, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्कमनिस्तान, क़िरक़िज़िस्तान, उज़्बेकिस्तान, क़ज़ाक़िस्तान, ताजेकिस्तान और आज़रबाइजान गणराज्य, ईसीओ के सदस्य देश हैं। (AK)