ईरानी राष्ट्र हर साज़िश का मुंहतोड़ जवाब देगा, राष्ट्रपति रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र अमरीकी साज़िश का मुंहतोड़ जवाब देगा।
डॉक्टर हसन रूहानी ने अपने प्रांतीय दौरे के दूसरे क्रम में मंगलवार को पश्चिमोत्तरी ईरान के प्रांत पूर्वी आज़रबाइजान के तबरीज़ शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वाइट हाउस ये जान ले कि वह अपने वचन का पाबंद रहे या न रहे ईरानी राष्ट्र उसकी हर साज़िश का मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जो लोग वाइट हाउस में बैठे हैं वे ये जान लें कि वे अपने वचन, अपनी संस्कृति व मानवता के प्रति पाबंद रहें या न रहें, महान ईरानी राष्ट्र और ईरानी राष्ट्र के प्रतिनिधि के रूप में सरकार उनकी हर प्रकार की साज़िश का दृढ़ता से मुक़ाबला करेगी।
ईरानी राष्ट्रपति ने बल दिया कि कोई भी ईरानी राष्ट्र के मन में निराशा पैदा नहीं कर सकता।
ईरान की कार्यपालिका के प्रमुख ने कहा कि ईरानी राष्ट्र और सरकार ने दुश्मन की हर साज़िश से निपटने की तय्यारी कर ली है और मुश्किलें ईरानी राष्ट्र के सक्षम हाथों से हल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि नए वर्ष को ईरानी वस्तुओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का वर्ष घोषित किए जाने के मद्देनज़र, देश के सभी अधिकारी इस्लामी व्यवस्था के सिर को ऊंचा करने के लिए कोशिश करते रहेंगे।
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने विकास का मार्ग अपनाया है और इस मार्ग में किसी भी मुश्किल को हल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।(MAQ/N)