ज़रीफ़, सीरिया में शांति स्थापना के लिए युद्ध विराम ज़रूरी है
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सम्मेलन में कहा है कि विदेशी हस्तक्षेप के कारण, सीरिया में शांति की स्थापना में देरी हो रही है।
ज़रीफ़ ने कहा, सीरिया में शांति स्थापना के लिए सबसे पहले युद्ध विराम होना चाहिए और ईरान, रूस और तुर्की के साथ मिलकर इसके लिए प्रयास कर रहा है।
ईरानी विदेश मंत्री ने आगे कहा, सीरिया संकट के शुरू होने के बाद से ही तेहरान ने सीरिया की पीड़ित जनता तक मानवीय सहायता पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा, तेहरान ने दमिश्क़ के सहयोग से सीरिया में पुनर्निमाण कार्य शुरू कर दिए हैं और वह इसमें अन्य देशों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।
सीरिया के बारे में यूरोपीय संघ का दूसरा सम्मेलन, बुधवार को ब्रसेल्स में आयोजित हुआ, जिसमें 80 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। msm