निराशा पैदा करना दुश्मनों का महत्वपूर्ण षड्यंत्र हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i61986-निराशा_पैदा_करना_दुश्मनों_का_महत्वपूर्ण_षड्यंत्र_हैः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि आज ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध दुश्मनों का महत्वपूर्ण षड्यंत्र, निराशा पैदा करना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०१८ ११:१७ Asia/Kolkata
  • निराशा पैदा करना दुश्मनों का महत्वपूर्ण षड्यंत्र हैः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि आज ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध दुश्मनों का महत्वपूर्ण षड्यंत्र, निराशा पैदा करना है।

राष्ट्रपति रूहानी ने श्रमिक दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हालिया दिनों में अमरीकी अधिकारियों के ईरान विरोधी बयानों की ओर संकेत करते हुए कहा कि आशा, गतिशीलता और अधिक सफलता के साथ यह वर्ष पूरा होगा और दुश्मनों की अनिच्छा के बावजूद इस्लामी क्रांति की सफलता की 41वीं वर्षगांठ अतीत से अधिक भव्य रूप से मनाएंगे।

ज्ञात रहे कि पहली मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है।

डाक्टर हसन रूहानी ने जारी शम्सी वर्ष को ईरानी उत्पादों के समर्थन का वर्ष क़रार दिए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी उत्पादों के समर्थन को व्यवहारिक बनाने की दिशा में अधिक प्रयास करने चाहिए।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि मानवता का भविष्य प्रकाशमयी है और यह अंतर उन लोगों से भिन्न है जो मानवता को अंधेरे में रखे हुए हैं। (AK)