ईरान पर हमले की किसी में ताक़त नहींः सैन्य कमान्डर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i62102-ईरान_पर_हमले_की_किसी_में_ताक़त_नहींः_सैन्य_कमान्डर
आईआरजीसी के प्रवक्ता ने कहा है कि मज़बूत नेतृत्व की बदौलत ईरान ने रक्षा आवश्यकताओं के समस्त हथियार देश के अंदर तैयार किए हैं जिसके कारण दुनिया का कोई भी देश ईरान पर हमले की ताक़त नहीं रखता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१८ ११:४७ Asia/Kolkata
  • ईरान पर हमले की किसी में ताक़त नहींः सैन्य कमान्डर

आईआरजीसी के प्रवक्ता ने कहा है कि मज़बूत नेतृत्व की बदौलत ईरान ने रक्षा आवश्यकताओं के समस्त हथियार देश के अंदर तैयार किए हैं जिसके कारण दुनिया का कोई भी देश ईरान पर हमले की ताक़त नहीं रखता।

आईआरजीसी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर रमज़ान शरीफ़ ने क़ज़वीन प्रांत के शहर अलवंद में श्रमिक दिवस के अवसर पर शहीदों के एक सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान दुनिया का एक मात्र देश है जो अपने फ़ैसले स्वतंत्रतापूर्वक स्वयं ही करता है और वह शहीदों की राह को आदर्श क़रार देते हुए जनता की भलाई और आर्थिक विकास के मार्ग में क़दम आगे बढ़ा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति की प्रवृत्ति, अत्याचार और साम्राज्यवाद के विरुद्ध अभियान पर केन्द्रित है और यही बात कारण बनी कि साम्राज्यवादी विरोधी अभियान का दायररा क्षेत्र और इस्लामी जगत के दायरे से व्यापक हो जाए। 

ब्रिगेडियर रमज़ान शरीफ़ ने कहा कि आईआरजीसी, इस्लामी क्रांति की पैदावार है। ज्ञात रहे कि पहली मई को पूरी दुनिया में श्रमिक दिवस मनाया जाता है। (AK)