ईरानोफ़ोबिया फैलाना, झूठ और षड्यंत्र हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i62478-ईरानोफ़ोबिया_फैलाना_झूठ_और_षड्यंत्र_हैः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान ने दुनिया के सामने यह सिद्ध कर दिया कि ईरानोफ़ोबिया और ईरान के बारे में चिंताएं फैलाना, झूठ और षड्यंत्र रहा है और ईरान द्वारा परमाणु बम का प्रयोग, ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध षड्यंत्रकारी प्रोपेगैंडा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०१८ १४:१९ Asia/Kolkata
  • ईरानोफ़ोबिया फैलाना, झूठ और षड्यंत्र हैः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान ने दुनिया के सामने यह सिद्ध कर दिया कि ईरानोफ़ोबिया और ईरान के बारे में चिंताएं फैलाना, झूठ और षड्यंत्र रहा है और ईरान द्वारा परमाणु बम का प्रयोग, ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध षड्यंत्रकारी प्रोपेगैंडा है।

राष्ट्रपति रूहानी ने ख़ुरासान रिज़वी प्रांत में 436 आर्थिक और निर्माण योजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि ईरान द्वारा परमाणु बम प्राप्त करने के बारे में कुछ लोगों की झूठी चिंताएं और भ्रांतियां दूर हो गयीं। उन्होंने कहा कि ईरान ने इन चिंताओं को पूर्ण रूप से जेसीपीओए में दूर कर दिया और जेसीपीओ पूर्ण विश्वास दिलाता है कि ईरान परमाणु हथियारों की प्राप्ति के प्रयास में नहीं है।

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान अमरीका का मुख्य लक्ष्य, ईरान की क्षेत्रीय शक्ति, प्रभाव और स्वाधीनता को सीमित करना था किन्तु ईरानी राष्ट्र पूरी शक्ति के साथ उनके सामने डट गया और चालीस वर्षों से उसके सामने डटा हुआ है।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि आज केवल अमरीका परमाणु समझौते को ख़राब करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अगर आज अमरीका अपने वचनों के विरुद्ध कोई क़दम उठाता है तो दुनिया की सरकारें और विश्वजमनत अमरीका को उल्लंघनकर्ता मानेगी।

उन्होंने कहा कि ईरान ने जेसीपीओए के बारे में अमरीका के विभिन्न व्यवहकारों की स्थिति में आवश्यकता फ़ैसला कर लिया है और यदि अमरीकी कोई ग़लती करते हैं और बाद में उन्हें पछतावा होता है तो उसे पता चलेगा कि उससे रणनैतिक ग़लती हुई है। 

राष्ट्रपति रूहानी ने बल दिया कि ईरानी राष्ट्र पूरी शक्ति और क्षमता के साथ अमरीकी लक्ष्यों के मुक़ाबले में डट जाएगा।  (AK)