लारीजानी, लेबनानी जनता ने अमरीका और इस्राईल को नकार दिया है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i62510-लारीजानी_लेबनानी_जनता_ने_अमरीका_और_इस्राईल_को_नकार_दिया_है
ईरान के संसद सभापति ने लेबनान के संसदीय चुनाव में प्रतिरोधी धड़े की जीत पर लेबनानी जनता को बधाई दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०१८ ०९:०४ Asia/Kolkata
  • लारीजानी, लेबनानी जनता ने अमरीका और इस्राईल को नकार दिया है

ईरान के संसद सभापति ने लेबनान के संसदीय चुनाव में प्रतिरोधी धड़े की जीत पर लेबनानी जनता को बधाई दी है।

अली लारीजानी ने मंगलवार को संसद में बोलते हुए कहा, लेबनानी जनता ने अमरीका और ज़ायोनी शासन को नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि अमरीका और ज़ायोनी शासन द्वारा पानी की तरह पैसा बहाए जाने के बावजूद, लेबनान की जनता ने अमरीका और इस्राईल को वोट की चोट दी है।

ईरानी संसद सभापति ने कहा, अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को समझ लेना चाहिए कि क्षेत्रीय जनता पर सैन्य व राजनीतिक दबाव का जवाब, जनता ने स्पष्ट रूप से दे दिया है और जनता उनकी हटधर्मी का डटकर मुक़बाला कर रही है। msm