ईरानी राष्ट्र, स्वंतत्रता और स्वावलंबन के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगाः रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र, स्वंतत्रता और स्वावलंबन के मार्ग को आगे बढ़ाता रहेगा।
डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में तेल,गैस और पैट्रोकैमिक्ल की अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेते हुए कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति अपनी आयु के 40 वर्ष पूरे कर रही है। उन्होंने कहा कि तेल और गैस की परियोजनाओं पर जारी काम अगर 11 फ़रवरी 2019 से पहले समाप्त हो जाता है तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि इस प्रकार इस्लामी क्रांति की 40वीं वर्षगांठ पर आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। उन्होंने ईरान के तेल उद्योग को एक स्ट्रैटेजिक उद्योग बताया। राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि वर्तमान समय में तेल उद्योग एक स्ट्रैटेजिक उद्योग है क्योंकि तेल की कंपनियां जो काम कर रही है वह केवल एक आर्थिक काम नहीं है।
राष्ट्रपति रूहानी ने तेल उद्योग के अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता में कहा कि इस्लामी क्रांति के शत्रुओं के लिए यह बात बहुत ही कष्टदायक है कि इस्लामी क्रांति अपनी 40वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने जो मार्ग चुना है उसपर वह आगे भी बढ़ता रहेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रों का संकल्प स्थाई होता है जो परिवर्तित नहीं होता।