सीरिया पर इस्राईल का हमला, ज़ायोनी विस्तारवाद की निशानी हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i62712-सीरिया_पर_इस्राईल_का_हमला_ज़ायोनी_विस्तारवाद_की_निशानी_हैः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने सीरिया पर अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के हालिया हमलों की निंदा करते हुए कहा कि यह हमले, ज़ायोनी शासन की अतिक्रमणकारी कार्यवाहियों, वर्चस्ववाद और झूठे दावे द्वारा संकट पैदा करने का स्पष्ट नमूना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ११, २०१८ ०६:२० Asia/Kolkata
  • सीरिया पर इस्राईल का हमला, ज़ायोनी विस्तारवाद की निशानी हैः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने सीरिया पर अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के हालिया हमलों की निंदा करते हुए कहा कि यह हमले, ज़ायोनी शासन की अतिक्रमणकारी कार्यवाहियों, वर्चस्ववाद और झूठे दावे द्वारा संकट पैदा करने का स्पष्ट नमूना है।

ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन ने गुरुवार की सुबह सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के कई क्षेत्रों पर कई मीज़ाइल फ़ायर किए जिनमें से कुछ को सीरिया के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने हवा में ही तबाह कर दिया। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा कि ज़ायोनी शासन इस प्रकार के हमले और कार्यवाहियों से क्षेत्र की स्थिति को ख़राब नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन अपनी सुरक्षा क्षेत्र में संकट पैदा करने में देखता है। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ज़ायोनी शासन के हमलों पर दुनिया के देशों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की ड्रामाई चुप्पी की आलोचना करते हुए कहा कि इस्राईल इन देशों के इशारे पर निरंतर हमले कर रहा है और ज़ायोनी हमलों के मुक़ाबले के लिए सीरिया की सरकार और जनता को प्रतिरोध का पूरा हक़ है। 

श्री बहराम क़ासिमी ने कहा कि ज़ायोनी शासन, सीरिया पर हमला करके अपने समर्थित आतंकवादी गुटों की पराजय का बदला लेने और शक्ति के संतुलन को आतंकवादियों के पक्ष में मोड़ने के प्रयास में है किन्तु उसे इसमें कभी भी सफलता प्राप्त नहीं होगी। 

उल्लेखनीय है कि सीरिया पर ज़ायोनी शासन के हमले के बाद सीरिया की सेना ने एक बयान जारी करके कहा था कि इस्राईली मीज़ाइलों के हमले में तीन व्यक्ति शहीद और दो घायल हुए हैं। इस हमले में एक रडार स्टेशन और एक शस्त्रागार तबाह हुआ जबकि एयर डिफ़ेंस सिस्टम को भी नुक़सान पहुंचा है।

सीरियाई सेना के बयान में कहा गया है कि सेना ने इस हमले का मुक़ाबला करके यह दिखा दिया है कि वह पूरी तरह से चौकन्ना और हर प्रकार के अतिक्रमण के मुक़ाबले में देश की रक्षा करने के लिए तैयार है। सीरियाई सेना ने अपने बयान में कहा है कि इस तरह के हमले, सीरिया में आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में देश की अधिक सफलता का कारण बनेंगे। (AK)