इस्राईल का अस्तित्व पूरे विश्व के लिए ख़तरनाकः वरिष्ठ यहूदी धर्मगुरू
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i62858-इस्राईल_का_अस्तित्व_पूरे_विश्व_के_लिए_ख़तरनाकः_वरिष्ठ_यहूदी_धर्मगुरू
एंटी ज़ायोनी यहूदी यूनियन के प्रवक्ता ने ज़ायोनी शासन को ग़ैरक़ानूनी क़रार देते हुए कहा है कि यह अवैध शासन 70 वर्षों से फ़िलिस्तीनी जनता पर केवल अत्याचार ही कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१८ ११:४२ Asia/Kolkata
  • इस्राईल का अस्तित्व पूरे विश्व के लिए ख़तरनाकः वरिष्ठ यहूदी धर्मगुरू

एंटी ज़ायोनी यहूदी यूनियन के प्रवक्ता ने ज़ायोनी शासन को ग़ैरक़ानूनी क़रार देते हुए कहा है कि यह अवैध शासन 70 वर्षों से फ़िलिस्तीनी जनता पर केवल अत्याचार ही कर रहा है।

यिसरोएल डोविड वीइस (Yisroel Dovid Weiss) ने ईरान के पवित्र शहर मशहाद में फ़िलीस्तीन के संबंध में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब से क्षेत्र में ज़ायोनी शासन का गठन हुआ है तबसे पूरे मध्यपूर्व और विशेषकर फ़िलिस्तानी जनता हर दिन किसी न किसी तरह के युद्ध और हमले की साक्षी है।

एंटी ज़ायोनी यहूदी यूनियन के प्रवक्ता ने कहा कि ज़ायोनियों की आस्था न केवल यहूदी धर्म की शिक्षाओं के ख़िलाफ़ है बल्कि यह यहूदी धर्म के सिद्धांतों से भी बिल्कुल विपरीत है।

वरिष्ठ यहूदी धर्मगुरू वीइस ने कट्टरवादी और नस्लवादी शासन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हम यह बात पूरे विश्वास और दावे से कहना चाहते हैं कि इस्राईल का अस्तित्व पूरे विश्व के लिए ख़तरनाक है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी बात है कि स्वयं ज़ायोनी शासन के अधिकारी भी खुल्लम खुल्ला इस तरह की धमकी देते रहते हैं।

डोविड वीइस ने कहा कि यहूदी क़ौम इस तरह के अवैध ज़ायोनी राज्य को कभी स्वीकार नहीं करेगी और ऐसा अवैध राज्य बनाने वालों के हम हमेशा से विरोधी हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि यहूदी धर्म के लोग कभी भी बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि जब यह अवैध शासन ही स्वीकार नहीं है तो उसकी राजधानी का तो कोई मतलब ही नहीं बनता। वीइस ने कहा कि हम शांति और दोस्ती को सबसे अधिक महत्व देते हैं। (RZ)