दुनिया पर अमरीका का दोग़लापन सिद्ध हो गयाः कमान्डर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i62884-दुनिया_पर_अमरीका_का_दोग़लापन_सिद्ध_हो_गयाः_कमान्डर
आईआरजीसी के वरिष्ठ कमान्डर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री का कहना है कि अमरीका की दुष्टता, धोखाधड़ी और उसकी अविश्सनीयता पूरी दुनिया में देखी जा रही है और दुनिया के देशों को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि अमरीका पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१८ १४:०६ Asia/Kolkata
  • दुनिया पर अमरीका का दोग़लापन सिद्ध हो गयाः कमान्डर

आईआरजीसी के वरिष्ठ कमान्डर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री का कहना है कि अमरीका की दुष्टता, धोखाधड़ी और उसकी अविश्सनीयता पूरी दुनिया में देखी जा रही है और दुनिया के देशों को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि अमरीका पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने रविवार को तेहरान में एक कार्यक्रम में कहा कि अमरीका, दुनिया में राजनैतिक, आर्थिक और सैन्य मामलों में हस्तक्षेप करके अपनी शक्ति के विस्तार और अपने हितों की पूर्ती के प्रयास में है और वह दुनिया के वंचितों और लोगों पर तनिक भी दया नहीं करता।

आईआरजीसी के कमान्डर ने यह बयान करते हुए कि दुश्मनों ने इस्लामी क्रांति की सफलता की चालीसवीं वर्षगांठ के अवसर पर ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा और राजनीती के क्षेत्रों में गंभीर चुनौतियां पैदा कर दी हैं, कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने का लक्ष्य, ईरानी जनता के प्रतिरोध को तोड़ने के लिए है। 

जनरल जाफ़री ने कहा कि इन धमकियों और ख़तरों से मुक़ाबले का एकमात्र मार्ग प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था को लागू करना है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार रात एकपक्षीय फैसला करते हुए , जेसीपीओए से अमरीका के निकलने की घोषणा करते हुए ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को फिर से लागू करने का आदेश दे दिया है। 

इस एलान के बाद तीन समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले तीन युरोपीय देशों ने ट्रम्प के फैसले की आलोचना करते हुए एक बयान में ईरान से अपील की कि वह संयम बरते और इस बात पर बल दिया कि वह जेसीपीओए का पालन करते रहेंगे। (AK)