चीन में ज़रीफ़, चीन, ईरान का रणनैतिक भागीदारः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान और चीन दो मित्र देश और रणनैतिक सहयोगी हैं जो हमेशा एक दूसरे के साथ रहे हैं।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने चीन के विदेशमंत्री वांग यी से रविवार को मुलाक़ात में महत्वपूर्ण क्षेत्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और द्विपक्षीय समझौतों विशेषकर परमाणु समझौते के बारे में विचार विमर्श किया।
विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान और चीन ने समस्त क्षेत्रों में सहयोग विस्तार किया है और चीन, ईरान का बहुत बड़ा व्यापारिक सहयोगी है।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान यह विश्वास पाना चाहता है कि परमाणु समझौते में उसकी उपस्थिति की स्थिति में उसके हित पूरे होंगे।
इस मुलाक़ात में चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने भी ईरान को महत्वपूर्ण देश बताया और कहा कि चीन ईरान के साथ रणनैतिक संबंधों को जारी रखने में रुचि रखता है।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ एक उच्चस्तरीय राजनैतिक और आर्थिक प्रतिनिधि मंडल के साथ चीन के दौरे पर हैं। (AK)