हितों की पूर्ति नहीं हुई तो परमाणु समझौता बाक़ी नहीं रहेगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i63010-हितों_की_पूर्ति_नहीं_हुई_तो_परमाणु_समझौता_बाक़ी_नहीं_रहेगाः_ईरान
ईरान की सरकार ने एलान किया है कि परमाणु समझौते से ईरान के हित यदि पूरे नहीं होते तो फिर इस अन्तर्राष्ट्रीय समझौते को बाक़ी रखने की कोई आवश्यकता नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०१८ १२:४६ Asia/Kolkata
  • हितों की पूर्ति नहीं हुई तो परमाणु समझौता बाक़ी नहीं रहेगाः ईरान

ईरान की सरकार ने एलान किया है कि परमाणु समझौते से ईरान के हित यदि पूरे नहीं होते तो फिर इस अन्तर्राष्ट्रीय समझौते को बाक़ी रखने की कोई आवश्यकता नहीं है।

ईरान की सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि अमरीका ने एकपक्षीय रूप में ईरान पर प्रतिबंध लगाए हैं।

मुहम्मद बाक़िर नौबख़्त ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमरीका के परमाणु समझौते से एक पक्षीय रूप में निकल जाने के बाद ईरान ने यूरोपीय संघ से वार्ता आरंभ कर दी है क्योंकि यूरोप की ओर से गारेंटी के सुनिश्चित हो जाने के बाद ही समझौते में बाक़ी रहा जा सकता है।

ईरान की सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका की ओर से एकपक्षीय रूप में परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद कुछ देशों की ओर से अमरीका के संभावित समर्थन की स्थति में योजना बनाई जा चुकी है।  उनका कहना था कि यूरोप की ओर से परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद यह समझौता आधिकारिक रूप में समाप्त हो जाएगा।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के विरुद्ध घिसेपिटे निराधार दावे लगाते हुए 8 मई को परमाणु समझौते से अलग होने के साथ ही फिर से प्रतिबंध लगाने का एलान किया था।  ट्रम्प के इस फ़ैसले पर विश्व समुदाय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।