ब्रसल्ज़ बैठक महत्वपूर्ण संदेश लिए हुए हैः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि यूरोपीय संघ, तीन यूरोपीय देश और ईरान के विदेशमंत्री और अधिकारियों की सम्मलिति से ब्रसल्ज़ बैठक, एक महत्वपूर्ण राजनैतिक संदेश लिए हुए है।
ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को ब्रसल्ज़ से तेहरान वापसी के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यूरोपीय देशों ने इन कामों की सूची तैयार कर रखी है जिनके आधार पर परमाणु समझौते को बचाया जा सकता है।
उनका कहना था कि इस सूची से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ईरान के हित परमाणु समझौते से किस सीमा तक पूरे हो सकते हैं। विदेशमंत्री ने कहा कि यदि परमाणु समझौते को बाक़ी रखना है तो यह कहना होगा कि ब्रसल्ज़ बैठक एक अच्छा आरंभ है और इसका एक राजनैतिक संदेश है।
उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कहा कि बुधवार को यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक हो रही है और इसका एक महत्वपूर्ण एजेन्डा परमाणु समझौता है, कहा कि अगले सप्ताह से यूरोप में विशेषज्ञों के स्तर पर निरंतर वार्ताओं का क्रम शुरु होगा।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि शुक्रवार को परमाणु समझौते के संयुक्त आयोग की भी बैठक होगी जिसमें ईरान, ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, जर्मनी और चीन शामिल होंगे और अब संयुक्त आयोग की बैठक में यही देश शामिल रहेंगे। (AK)