पूरब और पश्चिम की एकजुटता से कुछ नहीं होगाः अली आक़ा मोहम्मदी
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के कार्यालय में आर्थिक गुट के प्रमुख ने कहा कि अगर परमाणु समझौता अमेरिका के बिना ईरान के हितों को पूरा कर सकता है तो उसे जारी रखना चाहिये
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के कार्यालय में आर्थिक गुट के प्रमुख ने कहा है कि परमाणु समझौते से निकलने या उसमें बाकी रहने के लिए यूरोप के कदम की प्रतीक्षा करनी चाहिये और उतावलेपन से काम नहीं लिया जाना चाहिये।
अली आक़ा मोहम्मदी ने गत रात्रि पत्रकारों से वार्ता में कहा कि यूरोप अमेरिका से भिन्न है और इस भिन्नता से लाभ उठाया जाना चाहिये।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ प्रतिबंध में पूरब और पश्चिम की एकजुटता से कुछ नहीं होगा और वरिष्ठ नेता ने जो यह कहा है कि यूरोप से गैरेन्टी लेना चाहिये तो उसका अर्थ यह है कि परमाणु समझौते से ईरान के हितों की पूर्ति होनी चाहिये।
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के कार्यालय में आर्थिक गुट के प्रमुख ने कहा कि अगर परमाणु समझौता अमेरिका के बिना ईरान के हितों को पूरा कर सकता है तो उसे जारी रखना चाहिये और अगर उससे ईरान के हित पूरे नहीं होते तो परमाणु समझौते में बाकी रहना ज़रूरी नहीं है।
ज्ञात रहे कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ निराधार दावों की पुनरावृत्ति करते हुए आठ मई को एक पक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकल जाने की घोषणा की थी। MM