अमरीका और इस्राईल से सऊदी की एकजुटता, लज्जाजनक अति लज्जाजनक , विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने अमरीकी प्रतिबंधों के समर्थन को , ज़ायोनी शासन के अपराधों का सऊदी अरब की ओर से लज्जाजनक उत्तर बताया।
अमरीका के खज़ाना मंत्रालय ने बुधवार को हिज़्बुल्लाह आंदोलन के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह , उप महासचिव शेख नईम क़ासिम , राजनीतिक सलाहकार , हसन अलखलील, राजनीतिक परिषद के प्रमुख , इब्राहीम अमीन अस्सैयद और न्याय परिषद के प्रमुख मुहम्मद यज़बक पर अतंरराष्ट्रीय आतंकवाद में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए इन लोगों के नाम प्रतिबंधित हस्तियों की सूचि में शामिल कर दिये हैं।
फार्स सहयोग परिषद ने भी सऊदी अरब के दबाव की वजह से अमरीका का साथ देते हुए लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ ने इस बात का वर्णन करते हुए कि इस्राईल के स्नाइपर , एक दिन में , हज़ारों निहत्थे फिलिस्तीनियों को निशाना बनाते हैं , कहा सऊदियों ने रमज़ान के महीने के आरंभ में , अमरीका का साथ देते हुए, उस पहली शक्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसने अरब भूमि को स्वतंत्र कराके इस्राईल के अजेय होने का दावा झूठ साबित कर दिया और यह एकजुटता निश्चित रूप से बहुत ही अधिक लज्जाजनक है। (Q.A.)