राष्ट्रपति रूहानी तुर्की से स्वदेश वापस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i63260-राष्ट्रपति_रूहानी_तुर्की_से_स्वदेश_वापस
डा. हसन रूहानी इस्तांबोल में ओआईसी की आपातकालीन बैठक में भाग लेने के बाद शनिवार को तेहरान वापस पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १९, २०१८ ०४:११ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रूहानी तुर्की से स्वदेश वापस

डा. हसन रूहानी इस्तांबोल में ओआईसी की आपातकालीन बैठक में भाग लेने के बाद शनिवार को तेहरान वापस पहुंचे।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की की अपनी एक दिवसीय यात्रा में ओआईसी की बैठक मे राष्ट्रपति रूहानी ने फ़िलिस्तीन के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया।  ईरान के राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा कि क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए आंशिक और अर्थहीन मतभेदों से बचा जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हमें हर प्रकार के मतभेदों से दूर रहकर फ़िलिस्तीन पर अवैध ज़ायोनी शासन के अतिग्रहण की भूमिका प्रशस्त कराने की कोशिश करनी चाहिए।

ज्ञात रहे कि इस्लामी देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शुक्रवार की रात तुर्की के इस्तांबूल नगर में आयोजित ओआईसी की आपातकालीन बैठक में एक बयान जारी करके, फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनियों के अत्याचारों की समीक्षा के लिए एक समिति के गठन की मांग की।

उल्लेखनीय है कि अमरीका की ओर से अपने दूतावास को तेलअवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने के विरोध में फ़िलिस्तीनियों के विरोध प्रदर्शन पर ज़ायोनी शासन की गोलीबारी में कम से कम 60 फ़िलिस्तीनी शहीद और 3000 से अधिक घायल हुए हैं।