घायल फ़िलिस्तीनियों की सहायता के लिए तैयार हैंः ईरान
ईरान की आपातकाल विभाग ने एेलान किया है कि वह फ़िलिस्तीनियों की सहायता के लिए तैयार है।
ईरानी आपातकाल विभाग के प्रमुख ने रविवार को विदेश मंत्रालय को भेजे अपने पत्र में कहा है कि हम फ़िलिस्तीनियों की अत्याचारग्रस्त जनता पर किये जाने वाले अत्याचारों के कारण उनके प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करते हैं।
इस पत्र में कहा गया है कि फ़लिस्तीनियों की जान की रक्षा करना हम अपना नैतिक और धार्मिक कर्तव्य समझते हैं। ईरान के आपातकाल विभाग के प्रमुख पीर हुसैन कूलिवंद ने कहा है कि हम घायल फ़िलिस्तीनियों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।
ज्ञात रहे कि अमरीका द्वारा अपने दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने के विरोध में फ़िलिस्तीनियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर ज़ायोनी सैनिकों की गोलीबारी में 60 से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद और हज़ारों अन्य धायल हुए हैं।