परमाणु समझौते के बारे में अमरीकी योजना विफल
May २०, २०१८ १४:०६ Asia/Kolkata
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि परमाणु समझौते के संबन्ध में अमरीकी चाल कामयाब नहीं हो सकी।
डाक्टर हसन रूहानी ने शनिवार की रात एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका यह सोच रहा था कि उसे परमाणु समझौते से निकलने की स्थिति में ईरान भी इससे निकल जाएगा। उनका कहना था कि अमरीका की यह सोच थी कि परमाणु समझौते से निकलने की स्थिति में ईरान का केस सुरक्षा परिषद में चला जाएगा और उसके विरुद्ध पुनः सारे प्रतिबंध लगा दिये जाएंगे। इस प्रकार से ईरान, पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ जाएगा। हालांकि अमरीका की यह सोच ग़लत सिद्ध हुई।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे विश्व ने अमरीका के जेसीपीओए के निकल जाने की निंदा की जो ईरान की बड़ी सफलता है।
टैग्स