अमरीका, ईरानी राष्ट्र को झुका नहीं सकताः रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीका कभी भी ईरानी राष्ट्र को झुका नहीं सकता।
राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी ने रविवार की रात मंत्रिमंडल के सदस्यों के परिजनों से मुलाक़ात में इस्लामी गणतंत्र ईरान पर दबाव डालने और उसे चोट पहुंचाने के लिए विश्व साम्राज्य, ज़ायोनी शासन और उनके क्षेत्रीय घटकों के प्रयासों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र, हर तरह के दबाव के मुक़ाबले में पूरी शक्ति के साथ डटी हुई है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि महान ईरानी राष्ट्र अच्छी तरह अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, कहा कि ईरानी अपने पैरों पर खड़े हो चुके हैं।
डाॅक्टर हसन रूहानी ने इसी तरह रमज़ान के पवित्र महीने को ईश्वरीय दया, कृपा व क्षमा का महीना बताया और कहा कि इस पवित्र महीने के अहम परिणाम स्नेह, प्रेम, भाईचारा और एकता हैं। (HN)