ईरान पर हमला करने वालों का अंजाम सद्दाम जैसा होगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i63570-ईरान_पर_हमला_करने_वालों_का_अंजाम_सद्दाम_जैसा_होगा
आईआरजीसी ने अपने बयान में ख़ुर्रम शहर की स्वतंत्रता की वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि वर्चस्ववादी और साम्राज्यवादी व्यवस्था को यह संदेश मिल गया है कि ईरान पर हमला करने वालों का अंजाम सद्दाम जैसा ही होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०१८ १९:१३ Asia/Kolkata
  • ईरान पर हमला करने वालों का अंजाम सद्दाम जैसा होगा

आईआरजीसी ने अपने बयान में ख़ुर्रम शहर की स्वतंत्रता की वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि वर्चस्ववादी और साम्राज्यवादी व्यवस्था को यह संदेश मिल गया है कि ईरान पर हमला करने वालों का अंजाम सद्दाम जैसा ही होगा।

ज्ञात रहे कि 24 मई वर्ष 1982, 19 महीने तक इराक़ के अतिग्रहण में रहने के बाद ईरानी योद्धाओं ने दक्षिण पश्चिमी नगर ख़ुर्रमशहर को इराक़ के बासी शासन से स्वतंत्र करा लिया था।

ज्ञात रहे कि 24 मई को ईरान में ख़ुर्रमशहर की स्वतंत्रता की वर्षगांठ मनाई जाती है।

आईआरजीसी के बयान में आया है कि थोपे गये युद्ध की समाप्ति के तीन दशक बीत जाने के साथ ईरान की शक्तिशाली सेना और जनता ने सीख लिया है कि दुश्मनों की समस्त सूचनाओं पर नज़र रखकर और रक्षा शक्ति को बढ़ाकर कभी भी रणनीति के क्षेत्र में निश्चेतना नहीं दिखानी चाहिए।

इस बयान में कहा गया है कि ख़ुर्रमशहर की स्वतंत्रता, ईरानी जनता की प्रतिष्ठा, वैभव और श्रेष्ठता का सार है। बयान में कहा गया है कि सेना और ईरानी राष्ट्र, देश की स्वाधीनता और स्वतंत्रता की रक्षा और दुश्मनों के हर षड्यंत्रों का मुक़ाबला करने को तैयार है। (AK)