यूरोपीयों के बयानों को व्यवहारिक होना चाहिएः कमालवंदी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i63824-यूरोपीयों_के_बयानों_को_व्यवहारिक_होना_चाहिएः_कमालवंदी
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने कहा है कि यदि यूरोप ने जेसीपीओए की वार्ता में ईरान की मांगों में विलंब किया तो ईरान के पास बंद परमाणु गतिविधियों को शुरु करने का पूरा हक़ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २७, २०१८ १४:२० Asia/Kolkata
  • यूरोपीयों के बयानों को व्यवहारिक होना चाहिएः कमालवंदी

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने कहा है कि यदि यूरोप ने जेसीपीओए की वार्ता में ईरान की मांगों में विलंब किया तो ईरान के पास बंद परमाणु गतिविधियों को शुरु करने का पूरा हक़ है।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए ईरान के साथ परमाणु वार्ता में यूरोप के विलंब की स्थिति में परमाणु ऊर्जा संस्था की तत्परता के बारे में वरिष्ठ नेता के आदेश की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस बारे में बहुत सी बैठकें आयोजित हो चुकी हैं और इस हवाले से समस्त विशेषज्ञों और अधिकारियों से चर्चा हो चुकी है।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के बाद ईरान के साथ सहयोग के जारी रहने के बारे मे यूरोपीय अधिकारियों के बयानों को सकारात्मक ताया और कहा कि यूरोप के हित, अमरीका से मिले हुए हैं किन्तु यूरोप को यह जान लेना चाहिए कि ईरान की मांगों को पूरा होना और उसे व्यवहारिक होना चाहिए।

श्री कमालवंदी ने यह बयान करते हुए कि अमरीकियों ने भारी पानी के कुछ ख़रीदारों से कहा है कि वह ईरान से भारी पानी न ख़रीदें, कहा कि ईरान के लिए दुनिया में भारी पानी का बज़ार बहुत महत्वपूर्ण है और तेहरान अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ साथ बाक़ी भारी पानी बेचे। (AK)