ईरानी राष्ट्र दबाव में आने वाला नहीं, राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i64038-ईरानी_राष्ट्र_दबाव_में_आने_वाला_नहीं_राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र, अन्यायपूर्ण और गैर कानूनी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०१८ ०४:०३ Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्र दबाव में आने वाला नहीं, राष्ट्रपति

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र, अन्यायपूर्ण और गैर कानूनी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।

राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार की शाम, शिक्षा व संस्कृति से जुड़े कार्यकर्ताओं से एक भेंट में कहा कि ईरान जेसीपीओए की प्रतिबद्धता करता आया है लेकिन ईरान का सामना एेसी सरकार से है जिसने अपने वचनों को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हमें विश्व के सामने ईरानी जनता की, एकजुट व साहसी राष्ट्र की छवि पेश करनी चाहिए। 

राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ बड़ी ताक़तों और क्षेत्रीय देशों की शत्रुता के बावजूद विश्व के अधिकांश देश ईरान के रुख को सही मानते हैं और यह इतिहास में ईरान के लिए एक गौरव के रूप में दर्ज हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ईरानी राष्ट्र समस्याओं का समाधान खोज लेगा। (Q.A.)