ईरान में संसद व सरकार के सहयोग से अर्थव्यवस्था में विकास
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i64100-ईरान_में_संसद_व_सरकार_के_सहयोग_से_अर्थव्यवस्था_में_विकास
ईरान के संसद सभापति ने आर्थिक समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान के लिए आर्थिक मामलों में कार्यपालिका, विधिपालिका और न्यायपालिका के बीच सहयोग को अहम बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१८ ०९:११ Asia/Kolkata

ईरान के संसद सभापति ने आर्थिक समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान के लिए आर्थिक मामलों में कार्यपालिका, विधिपालिका और न्यायपालिका के बीच सहयोग को अहम बताया है।

डाॅक्टर अली लारीजानी ने देश की आर्थिक समस्याओं और अमरीका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में कहा कि कार्यपालिका के अधिकारियों को पूरी तरह से जनता की सेवा में रहना चाहिए ताकि देश में उत्पादन अधिक सक्रिय हो और उसकी गति अधिक तेज़ हो। उन्होंने कहा कि ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों से ईरानी राष्ट्र को कोई बहुत बड़ा नुक़सान नहीं होगा और जनता व कार्यपालिका के बीच समरसता, समस्याओं को दूर करने का मंत्र है। कुछ ही दिन पहले तीनों पालिकाओं के समन्वय की उच्च परिषद की बैठक में राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी ने कहा था कि जनता की आर्थिक समस्याओं के समाधान में तीनों पालिकाओं का निकट सहयोग, देश के विकास के लक्ष्यों तक पहुंचने में हमें गति प्रदान करेगा और इससे बेहतर भविष्य के संबंध में जनता की आशा में वृद्धि होगी।

 

कार्यपालिका, विधिपालिका और न्यायपालिका देश के परिवर्तनों के संबंध में तीन अहम और प्रभावी विभाग हैं और इनके बीच निरंतर सहयोग, विभिन्न क्षेत्रों की संभावित समस्याओं विशेष कर आर्थिक मुश्किलों को दूर करने में प्रभावी है। कार्यपालिका, जिसके कंधों पर देश के संचालन की ज़िम्मेदारी है, विधिपालिका और न्यायपालिका के निरंतर सहयोग से आर्थिक चुनौतियों को पहचान कर आर्थिक दृष्टि से लोगों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा सकती है। उत्पादन, रोज़गार और निवेशकों की पूंजी की रक्षा, तीनों पालिकाओं के निरंतर सहयोग से ही संभव है और यह सहयोग जितना अधिक बढ़गा, उतना ही समस्याओं को पहचान कर उनका समाधान किया जाएगा और अंततः देश के आर्थिक विकास का मार्ग समतल हो जाएगा। (HN)