ईरान परमाणु गतिविधियों में तीव्रता प्रदान करने के लिए तैयारः सालेही
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i64414-ईरान_परमाणु_गतिविधियों_में_तीव्रता_प्रदान_करने_के_लिए_तैयारः_सालेही
परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी ने एक विज्ञप्ति जारी करके घोषणा की है कि परमाणु गतिविधियों को विस्तृत करने के लिए जिस कार्यक्रम की घोषणा ईरान में की गयी है वह परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०६, २०१८ १४:३७ Asia/Kolkata

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी ने एक विज्ञप्ति जारी करके घोषणा की है कि परमाणु गतिविधियों को विस्तृत करने के लिए जिस कार्यक्रम की घोषणा ईरान में की गयी है वह परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं है।

परमाणु गतिविधियों को विस्तृत करने के संबंध में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के हालिया आदेश के बाद ईरान का नया निर्णय इस बात का सूचक है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान परमाणु समझौते में होने वाले परिवर्तनों से कमज़ोर नहीं पड़ा है और गेंद उसके पाले में है।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही ने परमाणु गतिविधियों में विस्तार के लिए ईरान की आवश्यक तत्परता की ओर संकेत करते हुए कहा कि नतन्ज़ के विद्दुत प्रतिष्ठान तेज़ गतिविधियों के लिए तैयार हैं।

साथ ही परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी ने एक विज्ञप्ति जारी करके घोषणा की है कि परमाणु गतिविधियों को विस्तृत करने के लिए जिस कार्यक्रम की घोषणा ईरान में की गयी है वह परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं है।

ईरान परमाणु समझौते के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध रहा है पंरतु इसका यह मतलब नहीं है कि वह हर परिस्थिति में परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहेगा। दूसरे शब्दों में वह प्रतिबंधों और परमाणु समझौते को एक साथ स्वीकार नहीं करेगा।

राजनीतिक मामलों के एक विशेषज्ञ मेहदी फज़ाएली कहते हैं कि अमेरिकियों की योजना यह थी कि परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद गेंद पूरी तरह अपने पाले में कर लेंगे परंतु परमाणु समझौते के परिप्रेक्ष्य में परमाणु गततिविधियों को जारी रहने के संबंध में ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के हालिया बयान ने दर्शा दिया कि ईरान कमज़ोर व ढ़ीला नहीं पड़ा है और उसने सक्रिय व मज़बूत रणनीति अपनाई है।

बहरहाल यूरोपीय संघ में ईरान के राजदूत पैमान सआदत ने कहा है कि परमाणु समझौते को गुट पांच धन एक के किसी एक सदस्य के बिना जारी रखा जा सकता है परंतु ईरान की उपस्थिति के बिना इस समझौते को बाकी नहीं रखा जा सकता।

इसी तरह उन्होंने कहा कि यूरोप यह कहे कि ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध है इससे अधिक उसे आर्थिक हितों की गैरेन्टी दिये जाने की ज़रूरत है। MM