इस्राईल का परमाणु कार्यक्रम विश्व शांति के लिए खतरा !
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i64488-इस्राईल_का_परमाणु_कार्यक्रम_विश्व_शांति_के_लिए_खतरा_!
परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि ज़ायोनी शासन की परमाणु गतिविधियां, क्षेत्रीय राष्ट्रों और विश्व समुदाय के लिए चिंता का विषय हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१८ ०४:५५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल का परमाणु कार्यक्रम विश्व शांति के लिए खतरा !

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि ज़ायोनी शासन की परमाणु गतिविधियां, क्षेत्रीय राष्ट्रों और विश्व समुदाय के लिए चिंता का विषय हैं।

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफी ने गुरुवार को आईएईए के निदेशक मंडल की बैठक के अंतिम दिन, इस्राईल की परमाणु गतिविधियों के बारे में पश्चिम  की दोहरी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए मांग की है कि इस्राईल के साथ हर प्रकार के सहयोग और इस शासन को हर प्रकार का परमाणु पदार्थ और मशीन दिये जाने पर रोक लगायी जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इस्राईल  के गैर कानूनी परमाणु कार्यक्रम का क्षेत्र की सुरक्षा तथा परमाणु अप्रसार संधि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा 

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफी  ने कहा कि इस्राईली परमाणु वैज्ञानिक , परमाणु हथियार संपन्न कुछ देशों के परमाणु प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता पूर्वक आवाजाही करते हैं जहां वह बड़ी आसानी से परमाणु हथियारों के संबंध में जानकारी जुटा सकते हैं और यह एेसी दशा में है कि जब एनपीटी  के सदस्य देशों के वैज्ञानिकों की  इस्राईल के किराए के आतंकवादियों के हाथों हत्या की जाती है। 

उन्होंने इस्राईल को तत्काल रूप से एनपीटी से जोड़े जाने और उसके सभी परमाणु प्रतिष्ठानों पर परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी की निगरानी की विश्व समुदाय की बार बार की मांग का उल्लेख करते हुए कहा कि खेद की बात है कि ज़ायोनी शासन बरसों से विश्व समुदाय की कानूनी मांग की अनदेखी करते हुए , कुछ देशों के अंधे समर्थन के बल पर अंतरराष्ट्रीय नियमों को रौंद कर अपने सैन्य परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है। 

इस अवसर पर कुवैत के स्थायी प्रतिनिधि ने भी अरब गुट का प्रतिनिधित्व करते हुए एक बयान पढ़ा जिसमें इस्राईल के परमाणु कार्यक्रम की आलोचना के साथ कहा गया था कि  आईएईए की सितम्बर की बैठक के एजेन्डे में इस विषय को शामिल किया जाएगा। (Q.A.)