रूहानी और ममनून मिले चीन में
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i64538-रूहानी_और_ममनून_मिले_चीन_में
राष्ट्रपति रूहानी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन से भेंटवार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०१८ ०७:४८ Asia/Kolkata
  • रूहानी और ममनून मिले चीन में

राष्ट्रपति रूहानी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन से भेंटवार्ता की है।

डाक्टिर हसन रूहानी ने ममनून हुसैन से भेंट करके द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार सहित कई रुचि के विषयों पर चर्चा की।  ईरान और पाकिस्तना के राष्ट्रपतियों की यह भेंट चीन में हुई।  दोनो नेताओं की मुलाक़ात, शंघाई सहकारिता संघ की 17वीं बैठक में हुई थी। 

चीन के राष्ट्रपति शी चीन पिंग के अनुरोध पर राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी शुक्रवार को शंघाई सहकारिता संघ की 17वीं बैठक में भाग लेने चीन गए थे।  चीन के जिंगदाऊ नगर में जारी इस दो दिवसीय बैठक में आठ देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अतिरिक्त कई अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग ले रहे हैं।

शंघाई सहकारिता संघ की इस बैठक में शांति एवं सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष, प्रथकतावाद और अतिवाद जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।