ईरानी राष्ट्र मजबूत इरादों के साथ अपने मार्ग को जारी रखेगाः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i64612-ईरानी_राष्ट्र_मजबूत_इरादों_के_साथ_अपने_मार्ग_को_जारी_रखेगाः_लारीजानी
ईरान के संसद सभापित ने कहा कि दुनिया की राजनीति तर्कसंगत लेन- देन की दुनिया है और जब ट्रम्प किसी प्रकार के नैतिक व्यवहार पर ध्यान दिये बिना परमाणु समझौते से निकल गये तो उन्हें इस बात की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये कि कोई उनकी बातों पर ध्यान देगा
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १०, २०१८ ०८:३२ Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्र मजबूत इरादों के साथ अपने मार्ग को जारी रखेगाः लारीजानी

ईरान के संसद सभापित ने कहा कि दुनिया की राजनीति तर्कसंगत लेन- देन की दुनिया है और जब ट्रम्प किसी प्रकार के नैतिक व्यवहार पर ध्यान दिये बिना परमाणु समझौते से निकल गये तो उन्हें इस बात की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये कि कोई उनकी बातों पर ध्यान देगा

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि अमेरिका को निश्चिंत रहना चाहिये कि ईरानी राष्ट्र अमेरिका और जायोनियों के मुकाबले में वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन की छत्रछाया में मजबूत इरादों के साथ अपने मार्ग को जारी रखेगा।

अली लारीजानी ने आज रविवार को संसद की खुली बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति के हालिया ईरान विरोधी बयान के संबंध में कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प ऐसी स्थिति में ईरान के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं जब वह मामलों के समाधान के लिए ईरान से एक प्रकार की नई वार्ता का दावा कर रहे हैं।

ईरान के संसद सभापित ने कहा कि दुनिया की राजनीति तर्कसंगत लेन- देन की दुनिया है और जब ट्रम्प किसी प्रकार के नैतिक व्यवहार पर ध्यान दिये बिना परमाणु समझौते से निकल गये तो उन्हें इस बात की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये कि कोई उनकी बातों पर ध्यान देगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरूवार को ईरान के विरुद्ध अभूतपूर्व प्रतिबंध की बात की थी और साथ ही आशा जताई थी कि वह ईरान के साथ एक व्यापक समझौता कर सकेंगे।

संसद सभापित ने इसी प्रकार जायोनी प्रधानमंत्री की यूरोप यात्रा की ओर संकेत करते हुए कहा कि जायोनी इराक और सीरिया में आतंकवादियों की पराजय के बाद क्षेत्र में नया संकट उत्पन्न करने की चेष्टा में हैं ताकि इस शासन की की घरेलू और विदेशी समस्याओं पर पर्दा डाल सकें।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ईरानी अधिकारी समय रहित यूरोप के वादों की प्रतीक्षा में नहीं रहेंगे और यदि यूरोप परमाणु समझौते को सुरक्षित रख सका तो उसे चाहिये कि वह अपने फैसले को स्पष्ट और जल्द से जल्द घोषणा करे अन्यथा इस्लामी गणतंत्र ईरान परमाणु और ग़ैर परमाणु क्षेत्रों में अगला कदम उठायेगा।

ज्ञात रहे कि आठ मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के परमाणु समझौते से निकल जाने और यूरोपीय संघ द्वारा परमाणु समझौते को बाकी रखने हेतु यूरोपीय संघ के आह्वान के बाद ईरान ने इस संघ को सीमित समय दिया है ताकि वह व्यवहारिक गैरेन्टी दे कि अमेरिकी प्रतिबंधों के लग जाने के बाद उसके हितों की पूर्ति होगी। MM