फ़ोर्दू परमाणु साइट दोबारा शुरु करने का फ़ैसला लिया जाएगाः प्रवक्ता
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने कहा है कि परमाणु समझौते से हटकर फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान को दोबारा शुरु करने के बारे में परमाणु समझौते पर नज़र रखने वाली संस्था और उच्चाधिकारी फ़ैसला करेंगेे।
परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने पत्रकारों से बात करते हुए परमाणु समझौते के समाप्त होने और परमाणु समझौते से पहले वाली स्थिति में पलटने की संभावना की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस समय वहां यूरेनियम संवर्धन नहीं हो रहा है और उच्चाधिकारियों के फ़ैसले के बाद परमाणु समझौते से निकलने की स्थिति में फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान में यूरेनियम संवर्धन दोबारा शुरु हो जाएगा।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने अराक रिएक्टर बनाने के लिए ईरान और चीन के बीच वार्ता के बारे में कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के आनुसार वार्ता में अब तक अच्छी प्रगति रही हे और चीनी पक्ष दो से तीन महीने के भीतर अंतिम फ़ैसले के बाद अराक रिएक्टर के निर्माण और उसको सही करने वाले चरण में दाख़िल हो जाएंगे।
श्री कमालवंदी ने कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2235 के आधार पर परमाणु समझौते के अनुसार पुष्टि होने वाले समझौते और उसके उसके चरण निर्धारित हैं और अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर वह तनिक भी प्रभावित नहीं होंगे और चीनी पक्ष भी अमरीकी कार्यवाहियों से प्रभावित नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने अब तक अपने वचनों की प्रतिबद्धता पर बल दिया है और अराक रिएक्टर बनाने पर दृढ़ संकल्पित हैं। (AK)