ज़ायोनी शासन के परमाणु वारहेड्स पर बातचीत का समय आ गयाः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि मध्यपूर्व में कम से कम 80 परमाणु वाॅरहेड्स हैं और इनमें से एक भी ईरान का नहीं है।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट किया कि मध्यपूर्व में मौजूद 80 परमाणु वाॅरहेड्स युद्धोन्मादियों के पास हैं और निरंतर झूठ बोलकर ईरान पर विस्तारवाद का आरोप लगा रहे हैं।
विदेशमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम दुनिया और क्षेत्र के वास्तविक ख़तरों के बारे में बात शुरु करें जो लंबे समय से विलंब का शिकार है।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन अमरीका के गुप्त और खुले समर्थन के कारण परमाणु अप्रसार संधि एनपीटी पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं है और इस शासन ने परमाणु हथियारों का निर्माण करके और उनका भंडारण करके और रासायनिक हथियारों का उत्पादन करके मध्यपूर्व क्षेत्र को सामूहिक जनसंहारक हथियारों के गोदाम में बदल दिया है और यह दुनिया और क्षेत्र के लिए बहुत ही ख़तरनाक समझा जाता है। (AK)