ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास निंदनीयः ईरान
ईरान ने ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति के हत्या के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति "एमर्सन मननगाग्वा" की हत्या के विफल प्रयास की कड़ी निंदा की है।
बहराम क़ासेमी ने हमले में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का विरोध व्यक्त करेन के लिए हमले का सहारा लेना निंदनीय है। बहराम क़ासेमी ने आशा व्यक्त की है कि ज़िम्बाब्वे की जनता की एकता और होशियारी से इस देश में होने वाले चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। ज़िम्बाब्वे जल्द ही चुनाव होने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि ज़िम्बाब्वे के "बोलावायो" नगर में शनिवार को इस देश के राष्ट्रपति एमर्सन के चुनावी भाषण में विस्फोट हुआ था। इस धमाके से एमर्सन बाल-बाल बच गए और उन्हें सुरक्षित अन्य स्थान पर ले जाया गया। ज्ञात रहे कि "एमर्सन मननगाग्वा" ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे द्वारा पद त्यागने के बाद नवंबर 2017 को ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया था।