रक्षा नीति में परमाणु हथियारों का कोई स्थान नहीं हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65544-रक्षा_नीति_में_परमाणु_हथियारों_का_कोई_स्थान_नहीं_हैः_ईरान
माइक पोम्पियो ने ईरान से वार्ता के लिए जो 12 शर्तें रखी थीं जिसका विश्लेषकों और बहुत से संचार माध्यमों ने मज़ाक उड़ाया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०१८ १०:२९ Asia/Kolkata

माइक पोम्पियो ने ईरान से वार्ता के लिए जो 12 शर्तें रखी थीं जिसका विश्लेषकों और बहुत से संचार माध्यमों ने मज़ाक उड़ाया था।

अमेरिका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने ईरान के बारे में दावा किया है कि अगर ईरानी परमाणु हथियार कार्यक्रम आरंभ करेंगे तो उन्हें विश्व समुदाय के क्रोध का सामना होगा और पूरा विश्व इसका विरोध करेगा और उसका अंजाम ईरान के हित में नहीं होगा।

मोइक पोम्पियो ने आगे कहा कि जो मैंने कहा कि विश्व समुदाय के क्रोध का सामना होगा तो उसका अर्थ सैनिक कार्यवाही नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब मैं कहता हूं कि क्रोध तो उसका तात्पर्य आर्थिक शक्ति है जिसका सामना ईरानियों को होगा। उन्होंने कहा कि मैं सैनिक कार्यवाही की कोई बात नहीं करता और आशा करता हूं कि इस प्रकार की कदापि कोई बात नहीं होगी क्योंकि वह किसी के हित में नहीं है।

माइक पोम्पियो ने इससे पहले ईरान से वार्ता के लिए 12 शर्तें रखी थीं जिसका विश्लेषकों और बहुत से संचार माध्यमों ने मज़ाक उड़ाया था। माइक पोम्पियो ने जो शर्तें तेहरान के सामने रखी थीं उनमें से एक परमाणु कार्यक्रम को बंद करना, मिसाइल कार्यक्रम को सीमित करना और क्षेत्र में ईरान की कार्यवाहियों को समाप्त करना।

वास्तव में माइक पोम्पियो की शर्तों का अर्थ अमेरिका के मुकाबले में पूरी तरह नतमस्तक हो जाना है। यह मांगें ऐसी स्थिति में की जा रही हैं जब अमेरिका के परमाणु समझौते से निकलने के बाद ईरान ने परमाणु गतिविधियों को नये सिरे से आरंभ करने के संबंध में मज़बूती से अपने तार्किक दृष्टिकोण की घोषणा की थी।

इस संबंध में ईरान ने घोषणा की थी कि उसने नतन्ज़ के परमाणु संयंत्र में नई सेन्ट्रीफ्यूज मशीनों के बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है। साथ ही ईरान ने बल देकर कहा है कि उसका यह कार्य परमाणु समझौते के परिप्रेक्ष्य में है।

बहरहाल अमेरिका जो यह दावा करता है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के प्रयास में है तो उसका यह दावा पूरी तरह झूठ और निराधार है और ईरानी अधिकारियों ने बारमबार बल देकर कहा है कि ईरान की रक्षा नीति में सामूहिक विनाश एवं परमाणु हथियारों का कोई स्थान नहीं है। MM