अमरीका, मानवाधिकार के बारे में केवल नारेबाज़ी करता हैः क़ासेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65842-अमरीका_मानवाधिकार_के_बारे_में_केवल_नारेबाज़ी_करता_हैः_क़ासेमी
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी सरकार की नज़र में मानवाधिकार, अन्य देशों से निपटने के लिए एक नारा, दबाव का साधन और राजनैतिक हथकंडा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१८ ०८:३४ Asia/Kolkata
  • अमरीका, मानवाधिकार के बारे में केवल नारेबाज़ी करता हैः क़ासेमी

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी सरकार की नज़र में मानवाधिकार, अन्य देशों से निपटने के लिए एक नारा, दबाव का साधन और राजनैतिक हथकंडा है।

बहराम क़ासेमी ने मानवाधिकार के संबंध में वाइट हाउस के दावों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि आप्रवासियों और उनके बच्चों को अलग करने की अमरीकी सरकार की कार्यवाही एक मानवता विरोधी और अमानवीय व्यवहार है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार समिति के क्रियाकलाप और इस समिति से अमरीका के निकलने की आलोचना करते हुए कहा कि मानवाधिकार के संबंध में पाई जाने वाली कुछ समस्याएं इस समिति की ओर से कुछ देशों के बारे में अपनाए जाने वाले दोहरे रवैये के कारण हैं और अमरीका ने भी इस संबंध में बड़ी बुरी भूमिका निभाई है।

 

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने पेरिस के जलवायु समझौते और ईरान के परमाणु समझौते समेत अंतर्राष्ट्रीय समझौतों और संधियों से अमरीका के निकलने की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की कार्यवाहियां, अंतर्राष्ट्रीय कटिबद्धताओं को रौंदने की परिचायक हैं। (HN)