क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान ईरान के बिना संभव नहीं हैः जनरल हुसैन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65890-क्षेत्रीय_समस्याओं_का_समाधान_ईरान_के_बिना_संभव_नहीं_हैः_जनरल_हुसैन
ब्रिगेडियर जरनल हुसैन सलामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ईरान की उपस्थिति के बिना संभव नहीं है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०३, २०१८ १५:५५ Asia/Kolkata
  • क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान ईरान के बिना संभव नहीं हैः जनरल हुसैन

ब्रिगेडियर जरनल हुसैन सलामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ईरान की उपस्थिति के बिना संभव नहीं है।

ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बलों के डिप्टी कमांडर ने कहा है कि हालिया वर्षों के दौरान ईरान, एक सशक्त देश में परिवर्तित हो चुका है।  उन्होंने कहा कि इसी विषय के दृष्टिगत क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान ईरान के बिना किसी भी स्थिति में संभव नहीं है।

ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने मंगलवार को उत्तरी ईरान प्रांत गुलिस्तान में कहा कि ईरानी राष्ट्र शत्रुओं की धमकियों से डरता नहीं है।  उन्होंने कहा कि दुशमन यह सोच रहे हैं कि प्रतिबंधों को बढ़ाकर आर्थिक दबाव के माध्यम से ईरानी राष्ट्र को मजबूर किया जा सकता है।  जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति का इतिहास हमें बताता है कि भांति-भांति के दबाव के बावजूद इस्लामी गणतंत्र ईरान एक शक्तिशाली देश में परिवर्तित हो चुका है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान, विभिन्न क्षेत्रों में पाई जाने वाली क्षमताओं के आधार पर बहुत सी समस्याओं का समाधान कर सकता है।

ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बलों के डिप्टी कमांडर ने कहा कि वर्तमान समय में शत्रु की योजना ईरान की जनता को निराश करना है।  उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि वे इस काल्पनिक वातावरण को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयोग कर रहे हैं।  जरनल हुसैन सलामी ने कहा कि ईरान की जनता की होशियारी और इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का नेतृत्व, शत्रुओं के षडयंत्रों को विफल बना देगा।

जनरल हुसैन ने कहा कि शत्रु का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वह यह दर्शाए कि मानो ईरान की सरकार को जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है हालांकि विभिन्न अवसरों पर जनता की भरपूर उपस्थिति, यह सिद्ध करती है कि ईरान की इस्लामी शासन व्यवस्था को जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है।