हज के अवसर पर ईरान 50 टन दवाईयां सऊदी अरब भेजेगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65896-हज_के_अवसर_पर_ईरान_50_टन_दवाईयां_सऊदी_अरब_भेजेगा
इस साल हज के अवसर पर ईरान, सऊदी अरब को 400 प्रकार की 50 टन दवाईयां भेजेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१८ १३:१४ Asia/Kolkata
  • हज के अवसर पर ईरान 50 टन दवाईयां सऊदी अरब भेजेगा

इस साल हज के अवसर पर ईरान, सऊदी अरब को 400 प्रकार की 50 टन दवाईयां भेजेगा।

सऊदी सरकार के सूत्रों के मुताबिक़, हज से क़रीब दो महीने पहले विश्व के विभिन्न मुस्लिम देश हाजियों की ज़रूरत की दवाईयां सऊदी अरब भेजेंगे।

यह दवाईयां, डायबटीज़ और ब्लड प्रेशर समेत विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए उपयुक्त हैं।

ईरान की हज और ज़ियारत संस्था ने दवाईयों की पैकिंग करके उन्हें सऊदी अरब स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।

इन दवाईयों के अलावा, हज के अवसर पर ईरान की हज और ज़ियारत की संस्था पवित्र शहर मक्के में अस्थायी अस्पताल और चिकित्सा केन्द्र भी स्थापित करती है, जहां हाजियों को मुफ़्त में चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाई जाती है।

ईरान की हज और ज़ियारत संस्था के प्रबंधक अज़ीमी का कहना है कि हाजियों के लिए सऊदी अरब 50 टन दवाईयां भेजी जा रही हैं।

ग़ौरतलब है कि इस साल 85200 ईरानी नागरिक हज पर जायेंगे।

ईरान 500 महिला एवं पुरुष डॉक्टरों को भी सऊदी अरब भेज रहा है, जो हज के अवसर पर हाजियों के स्वास्थ्य की निगरानी करेंगे। msm