अमरीकी प्रतिबंध , अंतरराष्ट्रीय अपराध , राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65940-अमरीकी_प्रतिबंध_अंतरराष्ट्रीय_अपराध_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने ईरान के खिलाफ अमरीका के प्रतिबंधों को अंतरराष्ट्रीय अपराध की संज्ञा दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०१८ ०९:१६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिबंध , अंतरराष्ट्रीय अपराध , राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने ईरान के खिलाफ अमरीका के प्रतिबंधों को अंतरराष्ट्रीय अपराध की संज्ञा दी है।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ईरान व आस्ट्रिया के व्यापारियों और उद्योगपतियों  से एक भेंट में कहा कि अमरीका की ओर से ईरान के खिलाफ प्रतिबंध, ईरानी राष्ट्र के खिलाफ अपराध और अन्य राष्ट्रों के अधिकारों का हनन है। 

राष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान, परमाणु समझौते को , जिसके  लिए मुख्य वार्ताएं  स्विट्ज़रलैंड और आस्ट्रिया में हुई थीं, सुरक्षित रखने का संकल्प रखता है कहा कि आज बहुत सी एेसी शक्तियां हैं जो अन्य लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रही हैं इस लिए अब विश्व के सभी देशों का कर्तव्य है कि वह कुछ शक्तियों की मनमानी के आगे डट जाएं और उनके दबाव के सामने न झुकें। 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान व आस्ट्रिया के मध्य संबधों की 160वीं वर्षगांठठ के अवसर पर दोनों देशों का संंकल्प उन शक्तियों के सामने डटने का अच्छा अवसर है जो  अन्य लोगों को उनके निश्चित अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रही हैं।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि व्यापार का मूल सूत्र, दोनों पक्षों के हितों की रक्षा है और देशों के संंबंध भी द्वपक्षीय हितों की रक्षा पर आधारित होने चाहिएं। 

राष्ट्रपति रूहानी बुधवार की रात आस्ट्रिया से तेहरान लौट आए। (Q.A,.)