ईरान के विरुद्ध अमरीका के नए प्रतिबंध निंदनीयः ओग़लू
Jul ०६, २०१८ १२:१४ Asia/Kolkata
तुर्की के विदेशमंत्री ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के नए प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की है।
मौलूद चावूश ओग़लू ने शुक्रवार को कहा है कि अमरीका की ओर से ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध निंदनीय हैं।
तुर्की के विदेशमंत्री ने परमाणु समझौते से अमरीका के एकपक्षीय रूप से निकलने की ओर संकेत करते हुए यूरोपीय संघ से मांग की है कि परमाणु समझौते को जारी रखने के लिए वे प्रयास करें।
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प 8 मई 2018 ईरान के विरुद्ध निराधार आरोप दोहराते हुए एकपक्षीय रूप में परमाणु समझौते से निकल गए और फिर नए प्रतिबंधों का एलान कर दिया।
टैग्स