ईरान के विरुद्ध अमरीका के नए प्रतिबंध निंदनीयः ओग़लू
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65978-ईरान_के_विरुद्ध_अमरीका_के_नए_प्रतिबंध_निंदनीयः_ओग़लू
तुर्की के विदेशमंत्री ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के नए प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०१८ १२:१४ Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध अमरीका के नए प्रतिबंध निंदनीयः ओग़लू

तुर्की के विदेशमंत्री ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के नए प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की है।

मौलूद चावूश ओग़लू ने शुक्रवार को कहा है कि अमरीका की ओर से ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध निंदनीय हैं।

तुर्की के विदेशमंत्री ने परमाणु समझौते से अमरीका के एकपक्षीय रूप से निकलने की ओर संकेत करते हुए यूरोपीय संघ से मांग की है कि परमाणु समझौते को जारी रखने के लिए वे प्रयास करें।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प 8 मई 2018 ईरान के विरुद्ध निराधार आरोप दोहराते हुए एकपक्षीय रूप में परमाणु समझौते से निकल गए और फिर नए प्रतिबंधों का एलान कर दिया।