ईरान जेसीपीओए से नहीं निकलेंगाः लावरोफ़
रूस के विदेशमंत्री का कहना है कि मास्को को यह विश्वास है कि ईरान भविष्य में परमाणु समझौते से नहीं निकलेगा।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ का कहना है कि चार धन एक के देश और ईरान के विशेषज्ञ उन उपायों की समीक्ष कर रहे हैं जिनके दृष्टिगत परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के बाद ईरान के साथ व्यापार की भूमि समतल होगी।
रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि जेसीपीओए में बाक़ी बचे पांच देश, ईरान के विरुद्ध अमरीका की धमकियों को ग़ैर क़ानूनी समझते हैं।
रूसी विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि ईरान को हक़ है कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के कारण वह परमाणु समझौते से निकल जाएग किन्तु वह एेसा कभी नहीं करेगा।
ज्ञात रहे कि पिछले महीने 8 मई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के विरुद्ध निराधार आरोपों की पुनरावृत्ति के साथ परमाणु समझौते से निकलने और 3 से 6 महीनों के भीतर प्रतिबंधों के दोबारा बहाल होने की घोषणा की थी। (AK)