ईरान, सीरिया से नहीं निकलेगाः विलायती
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66185-ईरान_सीरिया_से_नहीं_निकलेगाः_विलायती
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार डाक्टर अली अकबर विलायती ने बल दिया है कि ईरान और रूस की सीरिया में उपस्थिति जारी रहेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १३, २०१८ १४:५२ Asia/Kolkata
  • ईरान, सीरिया से नहीं निकलेगाः विलायती

अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार डाक्टर अली अकबर विलायती ने बल दिया है कि ईरान और रूस की सीरिया में उपस्थिति जारी रहेगी।

उन्होंने शुक्रवार को मास्को में वेल्दाय थिंक टैंक में भाषण देते हुए कहा कि ईरान, अमरीका और ज़ायोनी शासन की धमकियों से सीरिया छोड़ने वाला नहीं है। 

डाक्टर विलायती ने कहा कि इराक़ और सीरिया में ईरानी सैन्य सलाहकारों की उपस्थिति, इन दोनों देशों की क़ानूनी सरकार की अपील पर अंजाम पायी है। 

उन्होंने कहा कि ईरान, अमरीका से वार्ता में कोई रुझान नहीं रखता क्योंकि अमरीका अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि ईरान, लीबिया की तरह सीरिया का विभाजन नहीं होने देगा और वह अमरीकी हमलों का मुक़ाबला करने के लिए सीरिया की मदद करेगा। 

अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार डाक्टर अली अकबर विलायती ने कहा कि सीरिया से निकलने के लिए ईरान से अमरीकी अपील का लक्ष्य, तेहरान-मास्को गठबंधन को ख़राब करना है। उन्होंने कहा कि ईरान, सीरिया, रूस और हिज़्बुल्लाह, सीरिया में अपनी कार्यवाहियों को एक दूसरे से समन्वित करते हैं।

उन्होंने ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को लौटाने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति के आदेश के बारे में कहा कि परमाणु समझौते के बारे में ईरान का रूस और चीन के साथ विचार विमर्श जारी है और यदि परमाणु समझौते से ईरान के आर्थिक हित पूरे नहीं हुए तो तेहरान के पास समणौते में बाक़ी रहने की कोई वजह नहीं होगी। (AK)