विश्व को अमरीकी वर्चस्व के सामने एक जुट होना चाहिएः ख़र्राज़ी
सैयद कमाल ख़ीर्राज़ी ने कहा है कि विश्व को चाहिए कि वह अमरीकी ज़ोर-ज़बरदस्ती के आगे डट जाए।
ईरान की विदेश संबन्ध परिषद के प्रमुख ने ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों को अत्याचारपूर्ण बताया। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि विश्व समुदाय अमरीका के मुक़ाबले में डट जाए।
कमाल ख़र्राज़ी ने कहा कि अमरीका न केवल ईरान बल्कि चीन सहित दुनिया के विभिन्न देशों के लिए बाधाएं पैदा कर रहा है। एेसे में अमरीका के मुक़ाबले में अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय की एकता और एकजुटता की अधिक आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि ईरान ने जब भी अमरीका पर भरोसा करते हुए वार्ता की तो वहां पर अमरीका ने पीठ दिखाई जैसे परमाणु वार्ता। ईरान की विदेश संबन्ध परिषद के प्रमुख कमाल ख़र्राज़ी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र के पास अमरीका के विश्वासघाती होने के कई प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जब अपनी ही सरकार की ओर से हस्ताक्षर वाले समझौते का अमरीकी राष्ट्रपति उल्लंघन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय समझौते को कमज़ोर कर रहे हैं तो फिर अमरीका पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?
कमाल ख़र्राज़ी ने कहा कि ईरान क्षेत्र का सबसे अधिक स्थिर देश है जो अमरीका की हस्तक्षेप पूर्ण कार्यवाहियों का मुक़ाबला करते हुए सफलता प्राप्त करेगा।